गुरुवार, 24 अप्रैल 2008

एक धरती, एक नज़र

अनिरुद्ध शर्मा
समुद्र व वायुमंडल ने बनाया पृथ्वी को नीला ग्रहसौरमंडल में पृथ्वी एकमात्र ऐसा ग्रह है, जिस पर द्रव अवस्था में पानी उपलब्ध है और इसके चारों ओर सतह से करीब ६ किलोमीटर की दूरी तक वायुमंडल का कवच है। यह दोनों ही कारण इसे नीला ग्रह बनाते हैं। वायुमंडल नाइट्रोजन (७८ फीसदी) और ऑक्सीजन (२१ फीसदी) हैं। वायुमंडल का फायदा यह है कि छोटा-मोटा उल्कापिंड यदि पृथ्वी की ओर आता है तो सतह तक पहुंचते-पहुंचते खाक हो जाता है।
दो तिहाई हिस्से में है पानीपृथ्वी के ७१ फीसदी हिस्सा समुद्र से घिरा है। बची जमीन के आधे हिस्से में रेगिस्तान और २७ फीसदी हिस्से में पहाड़ है। पृथ्वी की सतह का करीब ११ फीसदी हिस्सा ऐसा है, जिस पर खाद्यान्न की पैदावार संभव है। पृथ्वी का केवल १२.५ फीसदी हिस्सा ऐसा है जिस पर हम लोग रह सकते हैं। शेष जमीन पर घना जंगल है। दुनिया के लोग हर रोज कुलमिलाकर औसतन करीब ४०० अरब गैलन पानी इस्तेमाल करते हैं।
अगले ६ साल में ७ अरब पहुंच जाएगी आबादीपृथ्वी का व्यास (एक सिरे से दूसरे सिरे तक की दूरी) १२७५६ किलोमीटर है और कुल क्षेत्रफल ५१ करोड़ वर्ग किलोमीटर है। पृथ्वी पर मनुष्यों की मौजूदा आबादी करीब ६.६ अरब है, जिसके सन् २०१३ तक ७ अरब और सन् २०५० तक ९.२ अरब होने की संभावना है।
सबसे ऊंचा एवरेस्ट तो सबसे गहरा मेरीना ट्रेंचपृथ्वी के चट्टïानी सतह पर सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट है, जो समुद्रतल से ८८४८ मीटर (२९०२८ फीट) की ऊंचाई पर है और सबसे गहरी जगह प्रशांत महासागर में मैरीना ट्रेंच (चैलेंजर डीप) है, जो समुद्र तल से १०९११ मीटर (३५७९८ फीट) गहराई में है।
दालोल है सबसे गर्म जगहपृथ्वी पर इथियोपिया का दालोल सबसे गर्म जगह है, यहां का औसत तापमान ३४ डिग्री सेल्सियस रहता है। लेकिन अफ्रीकन देश लिबिया के अलअजीहा में १३ सितंबर, १९२२ को सबसे अधिक गर्म दिन रहा। यहां इस दिन ५७.७ डिग्री सेल्सियस तापमान तर्ज किया गया।
यूरेका सबसे ठंडी जगहकनाडा का यूरेका नामक स्थान पृथ्वी की सबसे ठंडी जगह है, यहां का औसत तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस से नीचे (-)१९.७ डिग्री सेल्सियस रहता है। लेकिन अंटार्टिका के वोस्टोक में २१ जुलाई १९८३ को शून्य से ८९.२ डिग्री सेल्सियस नीचे माइनस में दर्ज किया गया।
चिली है दुनिया की सबसे सूखी जगहचिली का एरिका पृथ्वी की सबसे सूखी जगह है, यहां प्रतिवर्ष ०.७६ मिलीमीटर बारिश दर्ज होती है। अगर इस गति से पानी बरसेगा तो एक कप भरने में करीब एक सदी लगेगी। कोलंबिया के लोरो नामक स्थान पर ५२३.६ इंच (करीब १३ मीटर) सालाना बारिश दर्ज होती है, यह दुनिया में सबसे नम जगह है।
एक मिनट में ६ हजार बार चमकती है बिजलीएक मिनट में औसतन दुनियाभर में करीब ६००० बार बिजली चमकती है, इनमें से ज्यादातर बादलों के बीच चमकती नजर आती है। आंधी-तूफान के दौरान हवा की सबसे तेज गति १२ अप्रैल १९३४ को न्यू हैमीस्फियर के माउंट वाशिंगटन में दर्ज हुई। यह गति थी ३७२ किलोमीटर प्रति घंटा।

कोई टिप्पणी नहीं: