रविवार, 21 नवंबर 2010

पेड़ों को बचाने के कारण




  • पेड़ हवा को साफ करते हैं : पेड़ हवा में मौजूद कणों को तोड़कर हवा को शुद्ध बनाते हैं, ये गर्मी को कम karate हैं और कार्बन मोनोऑक्साइड, सल्फर डाईऑक्साइड और नाइट्रोजन डाईऑक्साइड को सोखते भी हैं।
  • पेड शोर को प्रभावी रूप से कम करते हैं : पेड़, पत्थरों की दीवार की तरह शोर को कम करते हैं, ये किसी पत्थर की दीवार की भांति ही शहरी शोर को बड़े प्रभावी रूप से कम करते हैं, आपके पड़ोस या घर के आसपास महत्वपूर्ण स्थानों पर लगाए गए पेड़ भीड़ भरी सड़कों, रेलवे स्टेशनों और हवाई अड्डों से आने वाले प्रमुख शोर को काफी हद तक घटा देते हैं।
  • पेड़ ऑक्सीजन पैदा करते हैं : एक पूर्ण रूप से विकसित पेड़ कुछ ही महीनों में इतनी ऑक्सीजन पैदा करने लगता है, जितनी दस व्यक्तियों को एक साल में चाहिए।
  • पेड़ नुकसानदायक गैसों को सोखने के लिए किसी कूड़ेदान जैसी भूमिका निभाते हैं : पेड़ कार्बनडाई ऑक्साइड और वातावरण को गर्म करने वाली नुकसानदायक गैसों को सोख कर अपने भीतर जज्ब कर लेते हैं। शहर में मौजूद कोई वन, कार्बन को स्टोर करने वाले किसी क्षेत्र जैसा होता है जो कार्बन को अपने अंदर रोक लेता है।
  • पेड़ छाया भी देते हैं और ठंडक भी : पेड़ों से मिलने वाली छाया के कारण गर्मियों में पंखे, कूलर और एयर कंडीशनर की जरूरत कम पड़ती है। अध्ययन से पता चला है कि शहरों के जिन हिस्सों में पेड़ों की छाया उपलब्ध नही होती, वे किसी गर्म द्वीप जैसे बन जाते हैं जहां का तापमान आसपास के इलाकों के मुकाबले 4 से 6 डिग्री सैल्सियस ज्यादा होता है। सर्दियों में पेड़ ठंडी हवाओं की रफ़्तार को कम करते हैं।
  • पेड़ हवा की तेज रफ़्तार को रोकने का काम भी करते हैं : पेड़ हवा की शक्ति को कम कर देते हैं और इस तरह घरों, खेतों और वनस्पति को बचाते हैं।
  • पेड़ मिट्टी के कटाव को रोकते हैं पेड़ मिट्टी के कटाव को रोकते हैं, बारिश के पानी का संरक्षण करते हैं साथ ही तूफान के बाद के जल बहाव और गाद के जमाव को रोकते हैं।
  • सांस से जुड़ी समस्याओं को कम करते हैं - जो बच्चे पेड़ों की बहुतायत वाले इलाकों में रहते हैं उनमें सांस संबंधी समस्याएं कम होती है, जबकि जहां पेड़ नही हैं, वहां रहने वाले बच्चे ऐसी समस्याओं से ज्यादा ग्रस्त रहते हैं।

पर्यावरण संबंधी शिक्षा की शुरूआत स्कूलों और कॉलेजों से होती है।


अनिल अग्रवाल

"पर्यावरण शिक्षा को केवल पेड़-पौधों, जानवरों और केवल संरक्षण तक ही सीमित नही किया जा सकता है। इसका उद्देश्य होना चाहिए स्थान और समय के पैमाने पर बच्चे, जीवित और अजीवित वस्तुओं के बीच एक रिश्ता कायम कर पाएं।
‘सर्वे भवन्तु सुखिनः’ जैसे वैदिक सूत्रों में भी संतुलन और साम्य पर जोर दिया गया है। साथ ही अनुशासन और सहचर जैसे महान गुणों को भी बताया गया है। वेदों में प्रत्येक व्यक्ति की अपने दैनिक जीवन के प्रति संवेदना के कई उदाहरण मिलते हैं। जिसमें एक दूसरे पर निर्भरता के धर्म को स्वीकार किया गया है। भले ही वस्तु जीवित हो या निर्जीव, सभी जीवों, वस्तुओं और धरती माता के प्रति आदर इसी का परिणाम हैं।हम सभी जानते हैं कि पर्यावरण सभी को अपने में समेटने वाला शब्द है। इसमें सभी प्रकार की प्राकृतिक, भौतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक एवं आर्थिक क्रियाओं को शामिल किया जाता है। यह एक साझा पटल पर जीवित और निर्जीव पदार्थों के बीच का संबंध है जिसमें काल के सभी चक्र भूत, भविष्य और वर्तमान समाहित हो जाते हैं

" स्कूली बच्चों के लिए तैयार किया गया पर्यावरण साहित्य कुछ अपवादों को छोड़कर करीब-करीब प्रकृति की शिक्षा ही है। छोटे-छोटे बच्चों को प्राकृतिक सुदंरता और आश्चर्यों से वाकिफ कराना अति महत्वपूर्ण है। परन्तु जैसे-जैसे बड़े होते जाते है उनके लिए ये समझना अतिआवश्यक है कि किस तरह से मानव और मानव समुदाय जीवित रहने के लिए वातावरण के साथ अंतःक्रिया करते हैं। यह अंतःक्रिया किस तरह से समाज की संस्कृति का अंग बन जाती है और क्यों पर्यावरण के साथ हमारा ये संबंध इतना महत्वपूर्ण है। "


बुधवार, 10 नवंबर 2010

हरी-भरी पहाड़ियां


लाईक फतेहअली
अगर आप भारत के भौतिक नक्शे की ओर ध्यान से देखें तो पाएंगे कि भारत को बहुत-सी पर्वतमालाओं को बारीकी से देखने पर ऐसा लगता है जैसे किसी ने उन्हें क्रमबद्ध तरीके से सजाया हो। ये पर्वतमालाएं भारत की धरती के लिए एक तंबूनुमा छत का काम करती हैं। इस छत की सबसे ऊपरी सतह अपने निर्धारित स्थान से थोड़ी हटी हुई सी लगती है। ये भारत के पूरब से लेकर पश्चिम तक फैली हुई हैं। पश्चिम की तरफ, ये पर्वतमालाएं छोटी होती हुईं जल्द ही पाकिस्तान में जाकर खत्म हो जाती हैं। पर पूरब में ये दूर तक फैली हैं, और घुमावदार मोड़ लेते हुए ये बंगाल की खाड़ी के आसपास खत्म होती हैं।

अगर हम इस तंबूनुमा छत की बात करें तो ये पर्वतमालाएं अपनी उंची चोटियों के लिए विश्वविख्यात हैं। ये चोटियां जो कि लगभग 22000 फीट (6080 मीटर) तक ऊंची हैं, विश्व की सबसे ऊंची चोटियों में गिनी जाती हैं। इन हिमालयी पर्वतमालाओं की तराई में एक चौड़ी-मोटी पट्टी समतली और उपजाऊ जमीन की है। इसे भारतीय गंगा का कछार कहते हैं। इनकी बनावट को देखकर यूं लगता है जैसे किसी ने अपने विशाल हाथों से इन्हें गढ़ा है, ताकि पहाड़ों पर जमी बर्फ पिघलकर समतली जमीन की ओर बहती जाए और हमें उस जमीन को सींचकर कृषि योग्य बनाने में मदद करे।
दूसरी सबसे ऊंची पर्वत-चोटियां दूर दक्षिण के नीलगिरी और अन्नामलाई पर्वतमालाओं में पाई जाती हैं। इन पर्वतमालाओं के नीचे जो समतली जमीन है, उनकी ऊंचाई लगभग 2000 फीट (608 मीटर) है। ये पहाड़ियां, घाटियां और समतली जमीन मिलकर एक उपयोगी जमीनी संरचना तैयार करते हैं। इनके अलावा सबसे रोचक ढंग से जो पर्वतमाला फैली है वह है पश्चिमी घाट; ये पर्वतमाला पश्चिमी तटों के समकक्ष चलती हुईं, मुंबई के थोड़े उत्तर की ओर से शुरू होकर कन्याकुमारी तक जाती हैं।

हम भाग्यशाली हैं कि हमें इतनी तरह की पर्वतमालाएं, पहाड़ियां और पठारों का उपहार प्रकृति से मिला है। ये पहाड़ियां और पर्वतमालाएं सिर्फ दर्शनीय होती हैं, बल्कि ये भूमि को उपजाऊ बनाने में भी मुख्य भूमिका निभाती हैं। अगर हमें इन पहाड़ियों और पर्वतमालाओं का उपहार मिला होता तो हमारी समतली भूमि कृषि योग्य रहकर, साइबेरिया के रेगिस्तान की तरह रेतीली और बंजर बन गई होती। आइए, हम इनके प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट करें और मालूम करें कि पहाड़ हमारे लिए किस कदर उपयोगी हैं।

अब हम चर्चा करते हैं कि हिमालय देश के उत्तरी किनारों को प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण करने और हमें सबसे ऊंची पर्वत चोटियों का उत्तराधिकारी बनाने के अलावा और क्या-क्या करता है। सबसे पहले तो यह अपनी ऊंचाई के कारण साइबेरिया की ओर से आती हुई सर्द, शुष्क हवाओं को रोकता है और देश के अंदर ऊष्ण, नम मानसूनी हवाओं को अंदर ही समेटे रखने में मदद करता है। अगर हमारे पास ये पर्वत और पहाड़ियां होती तो हमारी जलवायु और भू संरचना अलग ही होती। साइबेरिया से आती हुई सर्द, शुष्क हवाएं सीधे हमारे देश में जातीं और उत्तरी भाग को ठंडे, सर्द भाग में बदल दिया होता।

आइए, देखते हैं कि जलवायु और बरसात के अलावा हम और किन चीजों के लिए हिमालय के कर्जदार हैं। हम हिमालय के आभारी हैं उन विशाल नदियों के लिए जो हिमालय के नीचे की चौड़ी, समतली भूमि को उर्वर और कृषि योग्य बनाती हैं। हिमालय की ऊपरी सतह पर जमी बर्फ की मोटी परत लगातार पिघलती रहती है और हिमालय की तराई से निकलने वाली नदियों को हर वक्त पानी से लबालब भरे रखती है। ये स्थायी नदियां देश के उत्तरी भाग में पूरे साल बहती हैं। इन स्थायी नदियों के मुकाबले अन्य सभी नदियां अस्थायी होती हैं और बरसात का पानी मिलने पर सूख जाती हैं। आमतौर पर बरसाती नदियां (कृष्णा और गोदावरी को छोड़कर) या तो सूख जाती हैं या बरसात खत्म होते ही पतले नाले में बदल जाती हैं। पर गंगा, सिंधु और ब्रह्मपुत्र सहित सारी नदियां, जिनकी उत्पत्ति हिमालय से होती है, अपने छोटे- छोटे नालों, झरनों समेत साल भर पानी से भरी बहती रहती हैं।

इसलिए में हिमालय को धन्यवाद देना चाहिए, जिसने हमें इन नदियों के रूप में इतना पानी मुहैया करवाया जिसके बिना पूरा उत्तर भारत रेगिस्तान बन गया होता। हिमालय की ढलानों पर पाई जाने वाली वनस्पत्तियां उत्तरी गोलार्द्ध में पाई जाने वाली वनस्पतियों का ही छोटा प्रतिरूप है, जो कुछ किलोमीटर के दायरे में ही सिमट गया है। आप पाएंगे कि हिमालय की अलग-अलग अक्षांतरों पर मिलते हैं। नीचे की ढलानों पर उष्णकटिबंधीय पेड़ जैसे शोरिया रोबस्टा (कॉपी) पाए जाते हैं। थोड़ी ऊंचाई पर देवदार और बुरांस जैसे शीतोष्ण कटिबंधीय पेड़ पाए जाते हैं। इस ऊंचाई की ढलानों का उपयोग सेब, नाशपाती, आडू, आलुबुखारा जैसे शीतोष्ण फलों को उगाने के लिए होता है। असल में भारतीय बाजारों में मिलने वाले ज्यादातर सेब और नाशपाती इन्हीं हिमालयी ढलानों की देन हैं। हिमालय की सबसे ऊंची पट्टी पर चीड़ पाए जाते हैं, इनकी पत्तियां सुईनुमा होती हैं, जिनके कारण ये सदाबाहर होते हैं। और हर कठिनाई झेलते हुए कड़ी से कड़ी ठंढ़ भी सह जाते हैं। इन चीड़ वृक्षों की पहाड़ी पट्टी सदियों से हमारे लिए इमारती लकड़ी की पूर्ति करती आई है।

पूर्वी हिमालय पर भिन्न पट्टियों में विविध वनस्पत्तियों का फैलाव नाटकीयता लिए हुए हैं। हिमालय के पूरब की तरफ पहाड़ियों की ऊंचाई घटती जाती है, इसी वजह से तराई के जंगल हरे-भरे और उष्णकटिबंधीय वृक्षों से भरे होते हैं। हिमालय पर वनस्पतियों की विविधता का अंदाजा आस बात से लगाया जा सकता है कि आप जीप से आधे दिन में ही तराई के ऊष्णकटिबंधीय जंगलों से होते हुए सबसे ऊंचे शिखर पर जमी बर्फ तक पहुंच सकते हैं। सबसे ऊंचे पर्वत शिखरों के आसपास चीड़ के वृक्ष भी नहीं पाए जाते, क्योंकि तेज हवा के कारण वहां की मिट्टी उड़ जाती है और केवल चट्टानें रह जाती हैं। पर जैसे जैसे आप हिमालय पर्वतमालाओं की ओर बढ़ते जाएंगे, आप पाएंगे कि यहां समान ऊंचाई की असंख्य पहाड़ियां हैं और उन पर वनस्पतियां किसी क्रम के अनुसार नहीं होतीं। इन पर्वतों की तराईयों और ऊंचे शिखरों के बीच में घाटियां होती हैं, जो लगभग समतल होती हैं। इन घाटियों में खेती बारी और पशुपालन किया जाता है।
किसी भी देश की समृद्धि का आकलन उसकी भूमि की उर्वरता और मीठे पानी के जलस्रोतों से लगाया जा सकता है। भूमि की सबसे ऊपरी सतह की कुछ सेंटीमीटर मोटी मिट्टी को उर्वर मिट्टी कहते हैं। इसी मिट्टी में बीज उग सकते हैं और पौधों को पोषण मिलता है।

हल्की ढलानों पर (30 डिग्री से कम) हरी घास की मोटी परत होती है और यह घास, मिट्टी को अपनी जड़ों में मजबूती के साथ बांधे रखती है। घास की ढलाने भेड़ों के लिए अच्छे चारागाह का काम करती हैं। भेड़ इन ढलानों की घास को चरकर उनको और अधिक घना पैदा कर देती हैं। यूं तो भेड़ें भी नई पौध को बकरियों की तरह खा जाती हैं, पर जब तक ऊंची ढलानों पर ऊंचे पेड़ों के नीचे घास है, भेड़ों को कभी चारे की कमी नहीं होगी और ना ही हमें उनकी।

पर जैसे-जैसे ढलानें सीधी होती जाती हैं, उन पर जमी मिट्टी की परत को पकड़कर रखने के लिए किसी ऐसी चीज की जरूरत होती है जो कि मजबूत पंजों की तरह कार्य करे। दूसरे शब्दों में, हमें बड़े पेड़ों की फैलावदार चट्टानों को भेद सकने वाली जड़ों की जरूरत होती है। पर्वतीय ढलानों पर मिट्टी को रोक सकने में और कोई चीज इतनी कारगर हो ही नहीं सकती। मिट्टी रोकने वाले इन पेड़ों को केवल भिन्न जातियों का होना चाहिए, बल्कि उन्हें एक दूसरे के बहुत पास-पास भी होना चाहिए, ताकि उनकी जड़ें आपस में गुंथी रहें। हमें अलग-अलग तरह की जडें भी चाहिए; जैसे गहरी और भेदने वाली जड़ें और उथली फैलावदार जड़ें। इन पेड़ों की पत्तियां इतनी घनी और विस्तृत होती हैं कि ये छतरी की तरह काम कर बारिश के पानी को सीधा जमीन पर गिरने से रोक लेती हैं। बारिश पहले इनके घने पत्तों की छतरी पर गिरती है और धीरे-धीरे रिसते हुए जमीन की ओर आती है। इस तरह से सिर्फ मिट्टी को बहने से बचाते हैं बल्कि जमीन के जल स्तर को बढ़ाने में भी मददगार होते हैं।

पानी को जमीन में रिसने और भू-गर्भीय झरनों को बनने देने के लिए पानी का जमीन पर देर तक रुके रहना जरूरी है अगर पानी ढलानों पर बह जाए तो यह असंभव हो जाएगा। संभवतः यही वजह है कि प्रकृति ने इन ढलानों पर पानी रोकने की व्यवस्था खुद ही की हुई है। इन पेड़ों के बाद ढलानों से बहते पानी की तेज रफ्तार को ऊंची नीची जमीन और चट्टानों रोकती हैं, ताकि जमीन को पानी सोखने का भरपूर समय मिल जाए। इस तरह पानी बहकर बरबाद नहीं होता। भारी बरसात में भी थोड़ी बहुत मिट्टी के बह जाने का खतरा तो है ही, पर पेड़ों की मजबूत जड़ें मिट्टी को बहने से रोक लेती हैं। इस तरह ढलानों से बहकर नीचे आने वाला पानी साफ होता है तथा यह मटमैला नहीं होता। संभवतया यही पानी नीचे आकर झरने का रूप ले लेता है।

इस तरह हम इस निष्कर्ष पर पहुंचते हैं कि अगर पहाड़ों के ऊपर पेड़ों का घनत्व और घने घास की बहुतायत हो तो सारी समस्याएं एक हद तक अपने आप हल हो जाती हैं। इनकी वजह से झीलों में गाद नहीं भरेगी और नदी नालों का पानी गंदा और मटमैला नहीं होगा। यह निर्मल पानी घाटियों और मैदानों में खेती के काम सकेगा।

यह ध्यान में रखने वाली बात है कि पहाडियों को ढंके रखने के लिए सबसे आदर्श पर्णपाती जंगल होते हैं, जो भिन्न-भिन्न प्रजातियों के पेड़ों का सम्मिश्रण होते हैं। और सदियों से लगभग हमारी सभी पर्वतमालाओं पर इस तरह के जंगल प्राकृतिक ढंग से पनप चुके हैं।